Saraikela: अयोध्या धाम के पुजारी ने बेलवरण पूजा कर माता को किया आमंत्रित, उपायुक्त करेंगे उद्घाटन

सरायकेला: सरायकेला के गेस्ट हाउस में रविवार को श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति ने माता दुर्गा के वार्षिक पूजन उत्सव के लिए बेलवरण पूजा आयोजित की। इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे पुजारी शांडिल्य पंडित पवन शास्त्री ने बेल वृक्ष के नीचे विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। यजमान अशोक मिश्रा ने पूजा के दौरान माता का विधिवत आमंत्रण किया। समारोह में समिति के सभी सदस्य और भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समिति के नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को महासप्तमी के दिन शिव-शक्ति थीम पर आधारित पूजा पंडाल के पट खोले जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

समिति के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा और उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि विजयादशमी तक सनातनी परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। प्रत्येक दिन रात्रि जागरण और भक्ति-संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रभक्ति और भक्ति गीतों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुति शामिल होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आंगनवाड़ी सेविकाओं को मिला ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने का अधिकार, जय प्रकाश पांडेय ने दी बधाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मेसर्स शरद सर्विसेज को उप श्रमायुक्त ने भेजा नोटिस, 4 को पक्ष रखने का निर्देश

जमशेदपुर : उप श्रमायुक्त ने टाटा मोटर्स के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स शरद सर्विसेज को नोटिस जारी किया. कंपनी को उक्त नोटिस वहां कार्यरत कर्मचारी मनीष शेखर की शिकायत…

Spread the love

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time