Jamshedpur: आंगनवाड़ी सेविकाओं को मिला ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने का अधिकार, जय प्रकाश पांडेय ने दी बधाई

जमशेदपुर:  झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छात्रों को टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) काटने का अधिकार सेविकाओं को देने का निर्णय लिया है।

इस कदम को लेकर जय प्रकाश पांडेय ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अपूर्ण देवी को बधाई दी। उनका कहना है कि यह निर्णय लगभग 50 वर्षों से शोषित और पीड़ित आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के हक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के सबसे निचले स्तर पर काम करने वाली महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाएं अल्प वेतन और संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चों को पोषण और शिक्षा प्रदान कर रही हैं, और अब उन्हें उनका हक मिलने से उनके कार्य में और मजबूती आएगी।

पांडेय ने यह भी कहा कि यह निर्णय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सम्मान करता है और आंगनवाड़ी सेविकाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे कुपोषण मुक्ति अभियान और बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दुर्गा पूजा में हेलमेट चेकिंग को लेकर JDU ने जताई आपत्ति, चेकिंग स्थगित करने की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time