Jamshedpur: दुर्गा पूजा में हेलमेट चेकिंग को लेकर JDU ने जताई आपत्ति, चेकिंग स्थगित करने की मांग

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम ज़िला प्रवक्ता आकाश शाह ने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शहरभर में चल रही सख्त हेलमेट चेकिंग पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस समय लाखों श्रद्धालु पूजा सामग्री की खरीदारी, मंदिर दर्शन और अन्य जरूरी कामों के लिए सड़कों पर निकलते हैं।

आकाश शाह ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन हर समय जरूरी है, लेकिन धार्मिक पर्वों के दौरान कठोर चेकिंग जनता को असुविधा और तनाव में डालती है। कई स्थानों पर हेलमेट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों को भी रोककर उनसे दुर्व्यवहार किए जाने की खबरें मिली हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।

उन्होंने जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर हेलमेट चेकिंग अभियान को पूरी तरह स्थगित किया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा और तनाव के पर्व का आनंद ले सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आशियाना अनंतारा सोसाइटी में विधायक मंगल कालिंदी ने किया पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time