the bengal files का ट्रेलर रिलीज, बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी को ‘कसाई गोपाल पाठा’ दिखाया, निर्देशक पर FIR दर्ज

गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

कोलकाता : विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद फिल्म को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। कई लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं। वहीं, ट्रेलर आने के बाद विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने भी विवेक अग्निहोत्री पर एफआईआर दर्ज कराई है। शांतनु ने उन पर अपने दादा गोपाल मुखर्जी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

द बंगाल फाइल्स की कहानी में बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी का किरदार भी शामिल है। यह फिल्म का एक अहम किरदार है, लेकिन इसे लेकर परिवार की तरफ से आपत्ति जताई गई है। कथित तौर पर ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी को ‘कसाई गोपाल पाठा’ के रूप में दिखाया गया है। इसी वजह से परिवार ने विरोध जताते हुए विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हाल ही में गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। बातचीत में शांतनु ने बताया—“मैंने अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मेरे वकील ने भी निर्देशक को मेरे दादा की छवि खराब करने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा है।” आगे शांतनु ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म बनाने से पहले उनके परिवार से अनुमति नहीं ली और न ही दादाजी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कभी संपर्क किया।

इसे भी पढ़ें : migrant workers : ममता ने 22 लाख बंगाली प्रवासियों से घर लौटने की अपील की, कहा हर महीने 5 हजार रुपए देगी सरकार

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

Spread the love

Kharagpur : देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान, SER के 367 स्टेशनों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड़गपुर :  विशेष अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time