जमशेदपुर: जमशेदपुर के डीवीसी नवीन कॉलोनी में स्थित पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के नेतृत्व में किया गया, जो इस पंडाल की खासियत है।
![]()
यह पूजा 1994 से लगातार आयोजित हो रही है। समिति की 101 महिलाओं ने इस वर्ष कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा को विराजमान किया। पूजा से लेकर विसर्जन तक सभी जिम्मेदारियां महिलाओं ने संभाली। समिति सदस्य मंटू कुमार ने बताया कि आने वाले सालों में कलश स्थापना में और अधिक महिलाओं को शामिल किया जाएगा और पूजा को और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष अष्टमी और नवमी के दिन लगभग पांच हजार भक्तों को खिचड़ी, खीर, चटनी और सब्जी का वितरण किया गया। समिति ने बताया कि भविष्य में इस संख्या में और वृद्धि की जाएगी, ताकि अधिक लोग इस सेवा का लाभ ले सकें।
समिति सदस्य बिट्टू प्रमाणिक ने बताया कि यह पूजा पंडाल मां की जागृत पूजा पंडालों में से एक है। यहां मां हर वर्ष विभिन्न रूपों में दर्शन देती हैं। पंडाल चटाइयों से सजाया गया था, जो बेहद आकर्षक और मनमोहक दिखाई दे रहा था।
छोटे-छोटे बच्चे भी दिन-रात पंडाल सजाने में जुटे रहे।
पूजा समिति में प्रमुख सदस्य हैं: अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, आदित्य सेन, धनंजय, बिट्टू, बापी दत्ता, अजय, विजय, सरवन, सुमित, मंटू, संदीप, राजू, अभिजीत, गोपी, रूबी, चंद्रणिमा, अर्पणा, रूपा सहित कई अन्य महिलाएं और पुरुष।
इसे भी पढ़ें : Potka: सिंदूर खेला के रंग में रंगीं महिलाएं, मां से मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ