Jharkhand: झारखंड में गरीबी घटने का कोई प्रमाण नहीं, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने उठाए सवाल

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल के 11 वर्ष और तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है. इस अवसर पर जहां बीजेपी ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया, वहीं विपक्ष ने इसे खोखला और भ्रामक बताया.

झारखंड सरकार में वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता राधा कृष्ण किशोर ने केंद्र पर तीखा हमला करते हुए कहा, “झारखंड में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता कि गरीबी कम हुई हो. केंद्र सरकार को कई योजनाओं के लिए फंड देना था—जैसे मनरेगा, जल जीवन मिशन और राष्ट्रीय दिव्यांग योजना—लेकिन अब भी सैकड़ों करोड़ रु. लंबित हैं.”

राधा कृष्ण किशोर ने कहा, “मैं पूरे देश की बात नहीं करता, लेकिन झारखंड की ज़मीनी हकीकत से मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड असत्य प्रतीत होता है. विकास की बात बीजेपी के मुंह से शोभा नहीं देती. उनसे पूछा जाना चाहिए कि वे पिछले 11 वर्षों में हिंदुओं को एकजुट करने में कितने सफल रहे हैं.”

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “2014 से पहले की सरकारें भ्रष्टाचार से ग्रस्त थीं. अब लोगों में भरोसा है कि मोदी हैं, तो मुमकिन है.” उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला और अति गरीबी में 80% तक की कमी लाई है.

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: Central Coalfields Limited में सामने आया बड़ा नौकरी घोटाला, अफसरों की भूमिका संदिग्ध

 

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time