चाईबासा : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर चाईबासा के सदर बाजार, मेन रोड एनएच 75 ई में हनुमान भक्त जयदेव पाल ने भव्य भंडारे का आयोजन किया. भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. हनुमान भक्त जयदेव पाल ने इस अवसर पर कहा कि माघ पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ है, और इस दिन हम महाबली बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद एक सामूहिक भंडारे का आयोजन कर रहे हैं. जयदेव पाल ने कहा कि वह पहले भी इस तरह के आयोजनों का संचालन कर चुके हैं और भविष्य में भी बजरंगबली के आशीर्वाद से ऐसे आयोजन करते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : New Delhi : पहली बार राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, सात फेरे लेंगी सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम
भंडारे को सफल बनाने में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और हनुमान भक्तों का योगदान रहा, इनमें दीपक कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, गुड्डू शर्मा, राजकुमार गुप्ता, मदन पाल, संजय गुप्ता, शंकर गुप्ता और अन्य भक्त शामिल थे. उन्होंने इस आयोजन को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न करने में अपना सहयोग दिया. यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक था, बल्कि समाज में सामूहिकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है, इसमें सैकड़ों लोग एकजुट होकर धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : विधायक ने किया मदरसा का निरीक्षण, किताब और कलम देकर बच्चों का हौंसला बढ़ाया
There is no ads to display, Please add some



















































