चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के पास मंगलवार को झाड़ियों में भीषण आग लग गई. यह आग किसी शरारती तत्व ने लगा दी. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. इस आग से अनेक पेड़ पौधे जल गए. वहीं वन विभाग द्वारा सड़क के किनारे रोपे गये विभिन्न प्रजाति के कई पौधे भी झुलस गए. विदित हो कि सड़क के किनारे सागवान के अनेक पेड़ हैं. सड़क के किनारे तथा सागवान के पेड़ों के बीच लंबी-लंबी झाड़ियां हैं. झाड़ियां सूख गई हैं. इसलिए आग तेजी से फैली. विदित हो कि नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. विगत सोमवार को बाजपेई नगर के स्थित बांस गोदाम के पास और कमारीगोड़ा के पास पेट्रोल पंप के पीछे भीषण आग लग गई थी.
इसे भी पढ़ें : New Delhi : पहली बार राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, सात फेरे लेंगी सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम
There is no ads to display, Please add some



















































