Gua : बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, बालक एवं बालिका वर्ग में जोजोगुटू की टीम बनी विजेता

गुवा : सेल गुवा प्रबंधन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बाईहातु गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार थे। उनके साथ महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट) बीके सुमन, महाप्रबंधक आरके. बंगा एवं डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जोजोगुटू टीम और बाईहातु गांव की टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में मध्यांतर से पूर्व जोजोगुटू टीम ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली और अंत तक उस बढ़त को कायम रखते हुए 1-0 से टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। वहीं महिलाओं के फाइनल मुकाबले में जोजोगुटू और बाईहातु टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पूरे समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें जोजोगुटू टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर कप अपने नाम कर लिया।

ट्राफी के साथ हर्षित मुद्रा में खिलाड़ी

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक मारकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रभूषण कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। हारने वाली टीम निराश न हो, बल्कि अगले वर्ष बेहतर तैयारी के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करे। उन्होंने बताया गुवा सेल प्रबंधन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिवर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता है तथा खिलाड़ियों को खेल सामग्री, जर्सी और फुटबॉल भी उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को कप देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य बामिया मांझी, समाजसेवी राजेश सांडिल, समाजसेवी सोनाराम मांझी, देवाशीष चक्रवर्ती, रेफरी राजू गोप, लाइनमैन कानू राम सिद्धू, विजय सिद्धू सहित आसपास गांवों के अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : प्रकृति की गोद में गूंजी मांदल की थाप, श्रद्धा के साथ मनाया गया बाहा पर्व

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी व मुंडा ने जताया आभार

गुवा : गुवा सेल प्रबंधन द्वारा हाल ही में की जा रही बहाली प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं एवं बेरोजगारों को प्राथमिकता दिए जाने से क्षेत्र में उत्साह और संतोष का…

Spread the love

Gua : गुवा सेल में बहाली में अनियमितता का आरोप, सशक्त संयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध

गुवा : सशक्त संयुक्त मोर्चा गुवा की ओर से रामनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time