Chakulia : गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू, मंगल कलश यात्रा निकाली गई

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार चाकुलिया के तत्वावधान में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ धूमधाम से शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी संतोष कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ एसी झा उपस्थित थे। सुबह में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उसके बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार ने झंडोतोलन किया। डॉ एसी झा ने स्व राम प्रसाद लोधा और स्व बिमला देवी लोधा की मूर्ति का अनावरण किया।

युग संगीत और प्रवचन कार्यक्रम होंगे आयोजित 

झंडोतोलन के बाद कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मुख्य बाजार पथ होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंची और यहां से शक्तिपीठ पहुंच कर समाप्त हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थीं। इस अवसर पर शक्तिकुंज हरिद्वार के सुखदेव शास्त्री, पुन्नू लाल नेताम, गणपति दास, शंभू नाथ दुबे, संतोष राय, राजेश लोधा, अजय शर्मा, राजेंद्र लोधा, मानिक सरदार, जीतेन महतो, मिट्ठू मल्लिक, छोटन मल्लिक, रीता लोधा, विवेकानंद लोधा समेत अनेक महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। शाम 5:00 से शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा युग संदेश, युग संगीत और प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसे भी पढ़ें : Potka : दो मुखिया ने आईआईएम बोधगया में लिया प्रशिक्षण, मैनेजमेंट डेवलपमेंट का दिया गया ज्ञान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time