Jamshedpur : यूनियन का शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेने के लिए अधिकृत, ग्रेड रीविजन पर होगी वार्ता

  • कमेटी मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला, उपचुनाव और आमसभा पर भी चर्चा
  • रक्तदान शिविर और मूर्ति अनावरण की तैयारी शुरू

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित यूनियन की कमेटी मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तमाम कमेटी मेंबर्स एवं ऑफिस बेयररों ने यूनियन के शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह के प्रति पूर्ण आस्था जताते हुए आगामी ग्रेड रीविजन के लिए प्रबंधन से वार्ता करने का अधिकार दोनों को सौंपा। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो कमेटी मेंबर मनोज शर्मा और सैयद मनुवर के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। इसके लिए पूर्व की चुनाव संचालन समिति और चार सदस्यीय कमेटी को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें : Bihar Samachar : बिहार में 1 अप्रैल 2026 से जमीन रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था लागू, बुजुर्गों को घर बैठे सुविधा

ग्रेड रीविजन पर प्रबंधन से वार्ता करेगा शीर्ष नेतृत्व

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही जेनरल बॉडी मीटिंग कराने पर फैसला लिया जाएगा। सोमवार सुबह 10 बजे आयोजित बैठक में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह सहित तमाम यूनियन पदाधिकारी और कमेटी मेंबर मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता शशि भूषण प्रसाद ने की, संचालन अशोक उपाध्याय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एसएन सिंह ने प्रस्तुत किया। बैठक की कार्रवाई अध्यक्ष की अनुमति से प्रारंभ हुई और अंत में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : Bihar Samachar : बिहार में निजी वाहन को कॉमर्शियल बनाना हुआ आसान, परिवहन विभाग ने दी बड़ी राहत

उपचुनाव और आमसभा पर जल्द होगा फैसला

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें सेवानिवृत्त कमेटी मेंबर के दो रिक्त पदों पर उपचुनाव, आगामी ग्रेड रीविजन पर मजदूरों से सुझाव लेना, वार्षिक आमसभा का आयोजन, आगामी 3 मार्च को वृहद रक्तदान शिविर और टाटा साहब की मूर्ति का अनावरण शामिल हैं। साथ ही यह भी तय किया गया कि टाटा साहब की मूर्ति निर्माण में प्रत्येक मजदूर की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन निर्णयों से यूनियन की गतिविधियों में पारदर्शिता और मजदूरों की सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Jamshedpur : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप ने धातकीडीह मक्का मस्जिद के चार इमामों को नजराने में दी 900 sqft जमीन

जमशेदपुर : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप द्वारा मक्का मस्जिद धतकीडीह में एक कार्यक्रम के दौरान चार मौलवी इमाम को 900 — 900 स्क्वायर फिट का जमीन नजराना के रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time