ट्रंप के सलाहकार का बड़ा बयान, बोले – “शांति का रास्ता दिल्ली से होकर जाता है”, जानिए क्या है वजह ?

नई दिल्ली:  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध लंबे समय से थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम भी इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन शांति का कोई ठोस रास्ता फिलहाल नजर नहीं आ रहा। अब अमेरिका ने सीधे तौर पर भारत का नाम इस मसले से जोड़ दिया है।

ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि यूक्रेन में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है। उन्होंने दावा किया कि भारत की भूमिका इस युद्ध को बढ़ाने में भी है।

नवारो ने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदता है और इससे रूस को युद्ध में खर्च करने के लिए धन मिल रहा है। उनका कहना है कि भारत तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और फिर उससे मोटा मुनाफा कमाता है।

अमेरिका ने हाल ही में भारत से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। इसमें 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क शामिल है, जो 27 अगस्त से लागू हो गया है। नवारो ने कहा कि भारत अमेरिका को सामान बेचकर जो पैसा कमाता है, उसका इस्तेमाल रूस से तेल खरीदने में करता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

ISIS के लिए ड्रोन और मिसाइल डिजाइन करने के आरोपी सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time