Dhanbad: निरसा के ग्रामीणों ने नियोजन के लिए फिर शुरू किया आंदोलन

धनबाद: निरसा विधानसभा क्षेत्र स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुगमा एरिया के गोपीनाथपुर ओसीपी के समीप निरसा बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों ने नियोजन की मांग को लेकर धरना दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

पहले भी किया गया था प्रदर्शन

निरसा बेरोजगार संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंदन दास ने बताया कि यह पहला आंदोलन नहीं है. इससे पहले भी ग्रामीणों ने इसी बैनर तले नियोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. ग्रामीणों ने अपनी मांग में कहा था कि 15 लोगों को गार्ड और 15 लोगों को हेल्पर के पदों पर नियोजन दिया जाए. प्रबंधन ने आश्वासन तो दिया था, लेकिन अब तक नियोजन नहीं किया गया. इस वजह से पुनः ग्रामीण धरने पर बैठे हैं और उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.

आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

चंदन दास ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा. उनका कहना है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिलते.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: मनरेगा योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता पर शिकायत, BDO से कार्रवाई की अपील

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *