Gamharia : असामाजिक तत्व शब्द का उपयोग किये जाने से भड़के ग्रामीणों ने सीओ को घेरा

गम्हरिया :  गम्हरिया अंचल अंतर्गत रापचा पंचायत के पदमपुर में उत्पन्न एक जमीन विवाद को लेकर सीओ द्वारा वार्ता के लिए जारी नोटिस में असामाजिक तत्व शब्द का उपयोग किये जाने से ग्रामीण भड़क गये. साथ ही पदमपुर के ग्राम प्रधान सह झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के के नेतृत्व में अंचल कार्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया.

असामाजिक तत्व पर आपत्ती प्रकट की

वहीं सीओ अरविंद कुमार बेदिया का घेराव कर नोटिस में लिखे गये असामाजिक तत्व पर आपत्ती प्रकट की गयी. करीब तीन घंटे तक घेराव किये जाने के बाद सीओ द्वारा नोटिस में सुधार करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए. हंगामे की सूचना पाकर आदित्यपुर व गम्हरिया थाना की पुलिस भी प्रखंड मुख्यालय पहुंची. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, शंभू टुडू, उदय मार्डी, सोखेन हेंब्रम, गौतम महतो, सूरज लाल महतो, बुद्धेश्वर मार्डी, धरमू टुडू, कोंदा बेसरा समेत काफी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीण उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर थाना के नए प्रभारी से की मुलाकात

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

    दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

    Spread the love

    Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

    कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *