Chaibasa: मागे पर्व में ग्रामीणों ने की सुख-शांति की कामना

चाईबासा: दिरीबुरु पंचायत क्षेत्र के ठाकुरा गांव में मागे पोरोब पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस विशेष अवसर पर देशाउली स्थान पर दिउरी बुधराम चाम्पिया, जंडिया चाम्पिया और उनके अन्य सहयोगियों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई. पूजा में शारदा चाम्पिया, किताम्बार चाम्पिया, चंद्र मोहन चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बाबूराम चाम्पिया, सुनिया चाम्पिया सहित कई अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए.

पारंपरिक पूजा और बलि की रस्म

इस पूजा के दौरान दिउरी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सिंहबोंगा के नाम पर लाल और काली मुर्गियों की बलि दी. इस बलि के माध्यम से गांव में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गई. पूजा के बाद महिलाओं ने भी इस आयोजन में भाग लिया, जिसमें गुरवारी चाम्पिया, सोमबारी चाम्पिया, बुधनी चाम्पिया, रानदाय चाम्पिया, जानो चाम्पिया सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं.

नृत्य और संगीत का माहौल

पूजा के बाद गांव के पुरुष, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक नगाड़े, मादल और ढोलक की थाप पर झूमते हुए नृत्य करने लगे. पूरे गांव में उल्लास और उमंग का वातावरण था, जहां हर कोई इस पर्व का आनंद ले रहा था. इस आयोजन में मदन चाम्पिया, माधो चाम्पिया, प्रांशत चाम्पिया, लंकेश चाम्पिया, जुरा चाम्पिया, शुभ पूर्ति सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: मास्टर सईद आलम ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित, सेल्फ डिफेंस में योगदान की सराहना 

Spread the love

Related Posts

Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

Spread the love

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *