Saraikela: उपायुक्त के नेतृत्व में साप्ताहिक जनता दरबार, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सरायकेला:  सरायकेला जिला समाहरणालय में उपायुक्त और जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में सामने आए मुख्य मामले इस प्रकार थे:

  • भूमि विवाद और खातियानी जमीन पर विवादित निर्माण कार्य
  • राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड में नाम की गलती या लाभ न मिलने की समस्या
  • कुकड़ू प्रखंड में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ न मिलना
  • नीमडीह प्रखंड के नव-निर्मित आदिवासी कला केंद्र की लंबित बकाया राशि का भुगतान
  • चांडिल प्रखंड के कुछ इलाकों में जबरन निर्माण और मना करने पर मारपीट

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निर्देश दिए कि हर आवेदन की सुसंगत और समयबद्ध जांच की जाए, विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तुरंत सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निवारण का अहम माध्यम है। सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, डिजिटल सेवाओं को समयबद्ध लागू करने पर जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *