Saraikela: सरायकेला में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, डिजिटल सेवाओं को समयबद्ध लागू करने पर जोर

सरायकेला:  सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की कार्य-समीक्षा बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही तकनीकी और डिजिटल सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करना और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

बैठक में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ऋतुराज प्रियदर्शी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आईटी मैनेजर, DPO–UID, DPM पंचायती राज, CSC मैनेजर सहित शिक्षा, परिवहन और अन्य विभागों के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने पोर्टल पर उपलब्ध डेटा को समयबद्ध अपडेट करें। पंचायत भवनों के खुलने और बंद होने के समय का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा नागरिकों को सभी मूलभूत सेवाएँ आसानी से उपलब्ध कराने और विभागों द्वारा तय किए गए लक्ष्यों के अनुसार कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया।

समाहरणालय मुख्य द्वार पर बायोमेट्रिक उपस्थिति उपकरण स्थापित करने के साथ-साथ सभी विभागों की उपस्थिति प्रणाली को सही तरीके से चलाने के लिए DPO–UID को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला में JMM के सोमेश चंद्र सोरेन ने दर्ज की जीत, 38,524 वोटों के अंतर से मारी बाज़ी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time