West Singhbhum: मध्यदेशीय वैश्य महासभा की जिला कमेटी का हुआ गठन, तरुण कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

गुवा: बड़बिल स्थित बांके बिहारी भवन में बाबा गणिनाथ पूजा समिति और मध्यदेशीय वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई. इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों की उपस्थिति में नई पूजा कमेटी के गठन के साथ-साथ कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

बैठक में सर्वसम्मति से मध्यदेशीय वैश्य महासभा की जिला कमेटी का गठन किया गया. इस नई कमेटी में विभिन्न पदों पर निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—

अध्यक्ष: तरुण कुमार गुप्ता (चंपुआ)

उपाध्यक्ष: संजय कुमार गुप्ता (बोलानी)

महासचिव: मोहन कुमार गुप्ता (बड़बिल)

सह सचिव: पिंटू गुप्ता (बड़बिल)

कोषाध्यक्ष: नील कुमार गुप्ता (ठाकुररानी)

सलाहकार मंडल:
दूधेश्वर प्रसाद, उदय शंकर प्रसाद, गोपाल चंद्र गुप्ता, अनिल कुमार साहू और प्रदीप कुमार गुप्ता को कमेटी का सलाहकार सदस्य मनोनीत किया गया.

बैठक में बाबा गणिनाथ मंदिर निर्माण को लेकर विशेष चर्चा की गई. वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मंदिर का निर्माण केवल पूरे समाज के सहयोग से ही संभव है. इसलिए सभी को एक मंच पर एकजुट होकर आगे आना होगा. बैठक में यह भी कहा गया कि एकता और सहयोग ही किसी भी सामाजिक प्रयास की नींव होते हैं. इस बैठक में बड़बिल, बोलानी, जोड़ा, चंपुआ, ठाकुरानी, क्योझर और झुंपपुरा से बड़ी संख्या में मध्यदेशीय वैश्य समाज के लोग शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: कोल्हान स्तरीय ग्राम सभा में पेसा कानून, जलवायु परिवर्तन और किसान क्षति पर हुई चर्चा

Spread the love

Related Posts

Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

Spread the love

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *