West Singhbhum: एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब, अंधेरे में डूबे दो गांव

पश्चिम सिंहभूम: पश्चिमी सरायकेला के दूरवर्ती सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत अंतर्गत कसिया पेचा और गांगदा भित्ति गांव के ग्रामीण बीते एक महीने से अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। इन गांवों में 25 केवी क्षमता वाले चार ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जिनकी मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है।

ट्रांसफार्मर फेल, बिजली गायब
गांव के ग्रामीण मांगता सुरीन ने जानकारी दी कि कसिया पेचा गांव में दो और गांगदा भित्ति गांव में भी दो ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने से रात के समय गांवों में बिच्छू, सांप और अन्य जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों को डर और असुरक्षा के बीच रात गुजारनी पड़ रही है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। न तो कोई तकनीकी कर्मी गांव में आया, और न ही ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कोई प्रयास हुआ है। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है और जल्द से जल्द ट्रांसफार्मरों की मरम्मत या बदलने की अपील की है, ताकि गांव की सामान्य दिनचर्या फिर से बहाल हो सके।

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: 48 घंटे की भक्ति वर्षा, संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *