Jamshedpur: कमरछठ पर छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने की सामूहिक पूजा, संतान की लंबी उम्र की कामना

जमशेदपुर:  टुइलाडूंगरी के श्री श्री शीतला माता मंदिर में छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने कमरछठ (हलषष्ठी) के अवसर पर संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की।
भगवान बलराम की जयंती और भादो मास कृष्णपक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व में महिलाओं ने व्रत रखकर पारंपरिक विधि से पूजा की।

पूजन सामग्री में भैंस का दूध, दही, घी, लाई, महुआ, कांसी, पसहर का चावल, फूल, दुब, रोली, चंदन, नारियल, सुहाग सामग्री, बच्चों के खिलौने और छह प्रकार की भाजी शामिल रही। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जहां-जहां छत्तीसगढ़ी समाज के लोग रहते हैं, वहां महिलाएं सामूहिक रूप से यह पूजा करती हैं।

पूजा को सफल बनाने में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार ने छह कथाओं के साथ पूजन विधि संपन्न करवाई। सैकड़ों महिलाओं ने इसमें भाग लिया, जिनमें जमुना निषाद, हेमा साहू, सोनी साहू, चांदनी साहू, लक्ष्मी साहू, शारदा यादव, पुष्पा साहू, राजेश्वरी देवी, संध्या देवी, हेमपुष्पा निषाद, रोहिणी देवी आदि शामिल थीं।
सहयोग में गिरधारी साहू, मोतीलाल साहू, खलेश्वर साहू, त्रिवेणी निषाद, गंगाराम साहू, चंद्र भूषण और रोशन साहू रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Krishna Janmashtami 2025: जमशेदपुर में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, आज होगा राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *