Jamshedpur: बैंकों में पड़ी विभागीय राशियां तुरंत समेकित निधि में जमा हों – सरयू राय

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने राज्य के वित्त मंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों, प्रमंडलों और जिलों के बैंक खातों में पड़ी अव्यवहृत राशि को तुरंत राज्य की समेकित निधि में जमा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन खातों पर अर्जित ब्याज की रकम भी समेकित निधि में जमा होनी चाहिए, जैसा कि प्रधान महालेखाकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

राय के अनुसार, कई कार्य विभागों में खर्च नहीं हो सकी राशियां सिविल डिपोजिट, पीएल खाता और लोकलेखा के अन्य शीर्षों में दर्ज हैं। वित्त विभाग ने पहले भी (पत्रांक 492, दिनांक 24-12-2014) यह राशि समेकित निधि में जमा कराने का निर्देश जारी किया था, लेकिन स्पष्टता की कमी के कारण प्रक्रिया अधूरी रही।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शक ने ली दो जानें, जमशेदपुर में पत्नी की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूद पति ने की आत्महत्या

 

उन्होंने पत्र में लिखा कि 2020 और 2022 में महालेखाकार ने इस विषय पर राज्य सरकार को चेताया था। बाद में वित्त विभाग और महालेखाकार कार्यालय के बीच हुए विमर्श के बाद यह तय हुआ कि राजस्व, स्थापना, राज्य योजना, केंद्रीय योजना, केंद्र प्रायोजित योजना—सभी मदों की बची हुई या अधिक निकासी की राशि संबंधित शीर्षों के तहत समेकित निधि में जमा होगी।

राय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि राशि का विभागीय स्रोत तो ज्ञात है लेकिन शीर्ष नहीं, तो उसे विभाग के राजस्व व्यय के मुख्य शीर्ष में लौटाया जाएगा। अगर न तो विभाग और न ही शीर्ष की पहचान हो, तो राशि विविध सामान्य सेवाएं के अंतर्गत जमा की जाएगी।

उन्होंने जोर दिया कि विभागीय बैंक खातों में पड़ी राशि पर अर्जित ब्याज भी ब्याज प्राप्तियां शीर्ष में समेकित निधि में जोड़ी जाए, ताकि वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Pakistani Independence Day 2025: पटाखे नहीं मिले? कराची वालों ने गन ही बजा दी, आज़ादी के जश्न में हवाई फायरिंग से 3 की मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time