Saraikela: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

सरायकेला:  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आंदोलनकारी आदरणीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर हुई।

विद्यालय के सभी सदस्य और बाल संसद के मंत्रियों ने एक-एक कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने कहा – “शिबू सोरेन का जीवन झारखंड की जनता और जनजातीय समाज के उत्थान को समर्पित था। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।”

वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार रथ ने भी अपने विचार रखे। प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने विस्तार से शिबू सोरेन की जीवनी और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा – “आज का झारखंड उनके संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने अपना जीवन जनजातीय समाज की भलाई के लिए बलिदान कर दिया।”

इस अवसर पर शिक्षिका मीनाक्षी रजक, कुमारी जयश्री, सुप्रभा सारंगी, सुजाता बेसरा, शिक्षक मनोज कुमार, कामदेव महतो, गणेश चंद्र बानरा, शिवपद महतो, प्रदीप कुमार, विश्व रंजन त्रिपाठी, विजय महतो, सुभाशिष महतो सहित व्यावसायिक शिक्षा के शिक्षक-शिक्षिका, एड कॉलेज के प्रशिक्षार्थी और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे Shilpa Shetty-Raj Kundra, शिल्पा बोलीं – यहीं बस जाना चाहती हूं

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *