Jamshedpur: झामुमो की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, झारखंड निर्माता को कई दलों एवं समाजसेवियों ने किया नमन

जमशेदपुर:  झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडली की ओर से धालभूम क्लब, साकची में झारखंड के निर्माता, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने हेतु एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

सभा में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, CPI, CPM, माले, आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, उद्योगपति, चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रक यूनियन, अल्पसंख्यक समाज, बार एसोसिएशन, बस एसोसिएशन, टेंपो चालक यूनियन, झामुमो के 11 प्रखंड और 4 नगरपालिका समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हज़ारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और उनके आदर्शों पर चलते हुए झारखंड के पुनरुत्थान का संकल्प लिया।

विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में आम बगान से हज़ारों महिला, पुरुष और युवा “शिबू सोरेन अमर रहें” के उद्घोष के साथ सभा में पहुंचे।
इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन कर्मकार, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष वारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजू गिरी, सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और संगठन प्रमुख उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: बैंकों में पड़ी विभागीय राशियां तुरंत समेकित निधि में जमा हों – सरयू राय

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची बाजार हण्डी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान के सामने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time