Jharkhand: सहारा समूह से जुड़े 400 करोड़ की ठगी में जोनल मैनेजर गिरफ्तार

रांची:  झारखंड CID ने सहारा समूह से जुड़े 400 करोड़ रुपये के एक बड़े घोटाले में पहली बड़ी गिरफ्तारी करते हुए सहारा के पूर्व जोनल मैनेजर संजीव कुमार को पकड़ लिया है। आरोपी को रविवार देर रात बिहार के बाढ़ (पटना) के चोंदी मोहल्ले से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह मामला नवंबर 2024 से दर्ज है। 30 नवंबर को रांची स्थित सीआईडी थाना में इस फर्जीवाड़े को लेकर केस नंबर 11/2024 दर्ज किया गया था, जिसमें सहारा समूह के दिवंगत प्रमुख सुब्रत रॉय, उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, भाई जयब्रत रॉय, बेटे सीमांतो और सुशांतो रॉय समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था। केस में सहारा समूह की कई कंपनियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें निवेशकों से धोखाधड़ी कर अवैध रूप से पैसा वसूलने और गबन करने का दोषी माना गया है।

इस बीच, जांच में सामने आया है कि सुब्रत रॉय की पत्नी और दोनों बेटे निवेश आधारित नागरिकता लेकर अब मैसेडोनिया में रह रहे हैं। चूंकि भारत और मैसेडोनिया के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है, इसलिए तीनों गिरफ्तारी से अब तक बचे हुए हैं।

CID सूत्रों के अनुसार संजीव कुमार की गिरफ्तारी से इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में साइबर ठगी पर शिकंजा, 40 बैंक खातों के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *