जमशेदपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 9 नवंबर रविवार को माताजी आश्रम हाता में 16वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन VBDA और ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा है।
आश्रम के भक्त, सदस्य तथा आश्रम के साथ जुड़े हुए सभी रक्तदाता अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं. माताजी आश्रम की ओर से सभी रक्तदाताओं को सादर आमंत्रण दिया गया है। संदेश में कहा गया है — “रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर कोई पुण्य नहीं। सभी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें।”
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत – कुसुम घाट पर होगी गंगा आरती, बनारस से आएंगे पुरोहित















































