Jadugoda : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में 408 ग्रामीणों ने उठाया शिविर का लाभ

जरुरतमंदों का बनाया गया आयुष्मान व आभा कार्ड

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के माटीगोंडा पंचायत भवन में शुक्रवार को केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुंदर लाल मार्डी, मुसाबनी अंचलाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक हकीम प्रधान,  बीपीएम सूरज पूर्ति, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, जिला परिषद सदस्य लक्खी मार्डी, पूर्व जिला परिषद सदस्य,ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस स्वास्थ्य मेला में मलेरिया, कुष्ठ रोगी, टीवी, मधुमेह, परिवार नियोजन, कुपोषित बच्चों, रक्त चाप,परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं की जांच की गई. साथ ही लाभार्थियों का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान कार्ड एवं  आभा कार्ड बनाया गया. स्वास्थ्य शिविर का कुल 408 लोगों ने लाभ लिया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : इंडोमैक फेयर में अस्पा फैशन डॉट कॉम को 30 से ज्यादा कम्पनी ने दिया कॉन्ट्रैक्ट

जन जन तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना लक्ष्य – डॉ. मार्डी

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि जिला खनिज मिनरल फंड से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसका मकसद वैसे लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है, जो केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पाते हैं. साथ ही विभिन्न रोग से ग्रसित है. वैसे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उनके घर के नजदीक मिल सके. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुनः इस तरह का स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने अहम योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें :potka : हाथी बिन्दा पंचायत में तीन माह से नहीं दिया जा रहा राशन, कार्डधारियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time