घाटशिला उपचुनाव: वोटिंग में 5 दिन शेष, मतदान केंद्रों का DEO ने किया निरीक्षण

जादूगोड़ा:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने जादूगोड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बूथों पर रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय और शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान में अब केवल 5 दिन बचे हैं। इस समय का पूरा इस्तेमाल करते हुए प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी बुनियादी सुविधाओं की पुनः समीक्षा कर तुरंत सुधार किया जाए, ताकि मतदाताओं और मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीईओ ने विशेष रूप से दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सभी विभागों से कहा गया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखें और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुगम बनाएं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सांड के हमले से घायल 70 वर्षीय महिला की मौत, भ्रामक खबरों ने बढ़ाया जोखिम

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *