गुवा : पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक, वार्डन लक्ष्मी पाड़ेया, वरिष्ठ शिक्षिका कामिनी दुबे तथा प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम देवी द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। विशेष आकर्षण रही विद्यालय की एक होनहार छात्रा, जिसने कुल 5 मेडल जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया.
बच्चों के प्रदर्शन को विधायक ने सराहा
राज्य स्तर पर फुटबॉल में 3 बार सफलता कबड्डी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ ।मुख्य अतिथि सोनाराम सिंकु ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावक बच्चों के भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं। कस्तूरबा विद्यालय जैसी योजना गरीब परिवारों की बच्चियों के लिए अत्यंत लाभकारी है,
शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण से कार्य करने की अपेक्षा जताई,अभिभावकों को सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को अनुशासन में रखें, नाबालिग शादी से बचें, छात्राओं से कहा शिक्षक और माता-पिता ही भगवान के समान हैं, उनका सम्मान करें.साथ ही उन्होंने विद्यालय को दो नगाड़ा और दो मांडल देने की घोषणा भी की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनमोहक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने शारीरिक प्रदर्शन नृत्य गीत-संगीत का शानदार प्रस्तुतीकरण किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों से प्रोत्साहित किया.यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं के उत्साहवर्धन का माध्यम बना, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी एक सफल प्रयास रहा।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































