Chakulia : भालुकनाला में भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं 50 परिवार

 

सात माह से दोनों जल मीनार खराब, कुआं का सहारा.

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बडीकानपुर-कालापाथर पंचायत के भालुकनाला गांव के करीब 50 परिवार पिछले सात माह से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. गांव में स्थापित दोनों जल मीनार सात माह से खराब हैं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से खराब जल मीनारों की मरम्मत नहीं हो रही है. जबकि ग्रामीणों ने कई बार जल मीनारों की मरम्मत के लिए गुहार लगाई.  ग्रामीण वर्षों पुराने कुआं से पेयजल लेने के लिए मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ें : Gua : नोवामुंडी कॉलेज में संत रविदास की 648वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

कुआं में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है

गांव की भवानी सरदार, लक्ष्मी सरदार, शेफाली सरदार, मोगली सरदार, सुलोचना मुंडा, लखी सरदार समेत अन्य महिलाओं का कहना है कि दोनों जल मीनार के खराब होने से उन्हें एक किलोमीटर दूर स्थित एक जर्जर कुआं से पेयजल लाना पड़ रहा है. वर्षों पुराने इस कुआं में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है. यह कुआं अंदर से धंस चुका है. महिलाओं ने कहा कि उन्हें नहाने के लिए तालाब जाना पड़ता है. इस स्थिति में गांव की महिलाओं को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परंतु जनप्रतिनिधि और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी जल मीनारों की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब भीषण घर में पड़ेगी तब उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड सरकार के लिए मुसीबत बनी मईयां सम्मान योजना – जेपी पांडेय

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time