Jamshedpur: Tata Motors में 98 कर्मचारियों को मिला मल्टी स्किल प्रशिक्षण

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के विभिन्न विभागों के 98 कर्मचारियों को इस बार मल्टी स्किल प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त हुआ. इस पहल से मजदूरों के वेतन में नियमानुसार सम्मानजनक वृद्धि होगी. हाल के वर्षों में यह प्रक्रिया स्थगित थी, जिसे यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह की संयुक्त पहल से दोबारा शुरू किया गया.

प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
बुधवार को टाटा मोटर्स मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर (एमटीसी) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी 98 कर्मचारियों को मल्टी स्किल प्रमाणपत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

यूनियन और प्रबंधन की भागीदारी
इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह तथा प्रबंधन की ओर से एचआर हेड प्रणव कुमार, जीएम (ईआर एवं सीएसआर) सौमिक रॉय, वरीय एचआर पदाधिकारी प्रभु जी और गोपाल मिश्रा उपस्थित रहे. इसके अलावा, पुणे से ऑनलाइन माध्यम से मार्शल फर्नांडिस ने भी भाग लिया.

मजदूरों ने जताया आभार
मल्टी स्किल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की और यूनियन एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने इसे मजदूरों के विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

आमसभा की तैयारी पर हुई बैठक
कार्यक्रम के बाद यूनियन कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री ने मल्टी स्किल का लाभ पाने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी. इसके साथ ही, 3 फरवरी को होने वाली आमसभा की तैयारियों पर चर्चा और समीक्षा की गई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: लैंपस/पैक्स को बहुपयोगी केंद्र बनाने की पहल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time