Chakulia : चयनित सेविका और सहायिकाओं को विधायक ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को समारोह आयोजित कर आंगनबाड़ी केंद्रों की चयनित सेविका और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया। आंगनबाड़ी में सेविका और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर आम सभा के माध्यम से चयन किया गया था। विधायक समीर कुमार मोहंती ने बेंद पंचायत के टुकदा की सेविका प्रतिमा नायक, चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी की सहायिका रूपा महापात्र, कालापाथर पंचायत के बागडीहा की लक्ष्मी हेंब्रम, लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया की अंजली गोप और माटियाबांधी पंचायत के धानघोरी की नोहा हेंब्रम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

सेविका और सहायिका सेवा भावना से कार्य करें – विधायक 

समारोह में विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका सेवा भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने का प्रयास करें। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, अंचल अधिकारी नवीन पूरती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, मुखिया साहेब राम मांडी, कृष्णा मुंडा, भृति सुंदर महतो, गौतम दास, संजय सिंह, अरविंद सिंह, कृति सुंदर महतो, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: Holi से पहले बाजार में रंग और रौनक – खरीदारी में बढ़ी हलचल, जानिए कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी ?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन 8 अगस्त का होगा समापन जमशेदपुर : युवा आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में  शुरू हुआ। अधिवेशन के…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस हत्याकांड का मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी घटना में थे शामिल

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time