jamshedpur : भय के साए में जीने को मजबूर अनुसूचित जनजाति परिवार, बिल्डर ने की पिटाई, सोनारी पुलिस से लगाई गुहार

 

जमशेदपुर : सोनारी नया लाइन निवासी अनुसूचित जनजाति की चंपा देवी का परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। इलाके के एक बड़े बिल्डर ने चंपा देवी और उसके पति धनेश्वर सिंह की पिटाई की है और घर खाली करने की धमकी दी है। दबाव बनाने के लिए बिल्डर ने मकान निर्माण सामग्री गिराई है। भयभीत परिवार ने सोनारी पुलिस , उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुसूचित जनजाति आयोग को लिखित आवेदन देकर न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

पुश्तैनी मकान दादा ससुर के नाम पर आवंटित

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारी नया लाइन निवासी चंपा देवी का पुश्तैनी मकान है। जो टाटा स्टील से उसके दादा ससुर के नाम पर आवंटित है।
घटना यह है कि 24 फरवरी से बिल्डर शैलेश जैन उर्फ शेरू, दर्शन जैन एवं बसंत अग्रवाल घर में आकर धमकी दे रहे हैं कि मकान उन्होंने खरीद लिया है और मकान जल्दी खाली करो। फिर 26 फरवरी को आरोपी उसके घर आए और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शैलेश जैन ने चंपा देवी का हाथ पकड़ कर खींचा तो पति धनेश्वर सिंह बचाने आया तो उसकी पिटाई की और गला भी दबाया। कोर्ट के पेपर पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव भी देने लगे। चंपा देवी के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज एवं फर्जी बिक्रीनामा भी बनाया है और उन्हें घर से निकालने की साजिश की जा रही है। आज बिल्डर के द्वारा जबरन मेरे मकान पर आकर दीवाल वगैरा तोड़ दिया चंपा देवी के अनुसार आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और घर के सामने मकान निर्माण सामग्री गिरा दिया है और आलम यह है की नवीं कक्षा का परीक्षा दे रहा बेटा काफी घबराया हुआ रहता है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : नरवापहाड़ में निकाली गई रैली, स्वच्छता पखवाड़ा का समापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time