Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मनोनित जनसुविधा प्रतिनिधियों ने की बैठक, इन मामलों पर हुआ संवाद

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मनोनित जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसमें पुराने स्ट्रीट लाइट्स का मरम्मत कार्य, डोर टू डोर कचरा उठाव, और फॉगिंग के समय पर संचालन के मुद्दे प्रमुख थे.

साफ-सफाई और जनसुविधाओं पर जोर

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि साफ-सफाई के कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा. साथ ही, बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि मानगो नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध डस्टबिन्स को नागरिकों में वितरित किया जाएगा.

पेयजल आपूर्ति की समस्याओं पर चर्चा

इसके अतिरिक्त, पेयजल और स्वच्छता विभाग से जुड़ी समस्याओं को भी बैठक में चर्चा का हिस्सा बनाया गया. एक प्रतिनिधिमंडल पेयजल आपूर्ति में हो रही समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता से मुलाकात करेगा और मानगो क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करेगा.
बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पु सिंह, स्वास्थ्य सेवा के प्रतिनिधि नीरज सिंह, उलीडीह क्षेत्र के प्रतिनिधि संतोष भगत, मानगो क्षेत्र के प्रतिनिधि पिंटु सिंह, और आजादनगर क्षेत्र के प्रतिनिधि निसार अहमद भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नीतीश कुमार के जन्मदिन पर सुशासन विमर्श आयोजित, बिहार – झारखंड में सुशासन का अभाव: सरयू राय

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू…

Spread the love

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time