पटमदा: शनिवार को बोड़ाम प्रखंड परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत विधायक मंगल कालिंदी ने मध्य विद्यालय माधवपुर, उ.म.वि. पोखरिया, उ.म.वि. बड़ा चिड़का विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल वितरण किया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित रहने और उनकी शिक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से यह साईकिलें प्रदान की गईं.
छात्रों से मुलाकात और शिक्षा पर चर्चा
विधायक मंगल कालिंदी ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से मिलकर उनके अध्ययन के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा कि छात्रों को स्कूल नियमित रूप से लाने के लिए कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों को साईकिल उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करेगी.
कार्यक्रम में शामिल अधिकारी और कार्यकर्ता
इस दौरान बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, प्रमुख ललिता सिंह, कल्याण पदाधिकारी सुधाकर महतो, अंगद सिंह, काजल सिंह, शिव शंकर महतो, महापदो सिंह, चंद्र केतु, विश्वनाथ तंतुवाई, मनोज रजक, शंभु मांडी, लील मोहन सोरेन, सुधीर सोरेन सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Potka: मुखिया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































