Potka: मुखिया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

पोटका: ग्राम पंचायत कोऑर्डिनेशन कमिटी (जीपीसीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक सानग्राम पंचायत भवन में आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य विकास कार्यों पर गहन चर्चा की गई. इस बैठक में स्कूल के शिक्षक, रोजगार सेवक, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे. बैठक में पंचायत के विकास और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ.

 

ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान का समापन

बैठक के दौरान एक महीने से चल रहे ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) का विधिवत समापन हुआ. इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों में ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं का चयन किया गया. ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया और ग्राम स्तर पर आने वाली समस्याओं की सूची भी तैयार की गई.

ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने की पहल

इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन की केंद्रीय टीम के सदस्य संज्ञा नायक, वंदना मौर्य, आर अंजलि, रिया कुमारी, शशि भूषण प्रसाद और कुणाल ने विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी. इस बैठक का उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना और उन्हें सक्रिय रूप से योजनाओं में भागीदार बनाना था.

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया

बैठक के दौरान पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार ने पंचायत क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया. उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनकी सराहना की गई. सम्मानित होने वालों में मेट बासुमति सी, सविता सी, सुमन दास, डिंपल पति, जितेन सरदार, कमलावती सरदार, पानो सोरेन, आदुरी मंडल, हीरावती दे, चंपावती हांसदा, विजया कुमारी सरदार, सरिता सोरेन, मालती देव, बेबी भांज, सहिया साथी और एएनएम संगीता कुमारी शामिल रहे. इन सभी को ग्रामीण क्षेत्र में उनके योगदान और योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए, जुगसलाई नगर परिषद् ने शुरू किया “वोट फॉर योर सिटी” कैंपेन – अपने शहर को जिताने के लिए ऐसे करें वोट

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time