जमशेदपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटागोविंदपुर स्थित शेषनगर के शिव मंदिर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन सम्पन्न हुआ. यह कार्य स्थानीय जनों की पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने अपने निजी फंड से इस कार्य को कराने की पहल की थी.
विधायक और जिला परिषद की उपस्थिति में उद्घाटन
आज इस महत्वपूर्ण कार्य का उद्घाटन विधायक मंगल कालिंदी और स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया. उद्घाटन के दौरान स्थानीय महिला श्रद्धालुओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की.
इस अवसर पर रामनवमी सिंह, विमलेश कुमार, रजनी दास, प्रकाश दुबे, दिनेश सिंह, प्रशांत चौधरी, विजय कुमार, संतोष कुमार, मनीष सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, वीर बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला बार संघ में घोटाला, पुराना कोर्ट परिसर में जाली डिग्री लेकर बने फर्जी अधिवक्ता, प्राथमिकी दर्ज
There is no ads to display, Please add some



















































