Deoghar : तीर्थयात्रियों को सस्ते में मिलेगी रहने की सुविधा, जिला प्रशासन बनवाएगा बजट होटल, जगह चिन्हित

 

देवघर : देवघर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीसी विशाल सागर के निर्देश पर बजट होटल के निर्माण के लिए अंचल मोहनपुर अंतर्गत एक एकड़ भूमि तीनघरा मौजा में चिन्हित किया गया है, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को बजट होटल से आवासन में सुविधा हो। इस होटल निर्माण का मुख्य उद्देश्य से है कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को व्यावसायिक होटल की तुलना में किफायती और उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त बजट होटल मिलेगा।

मोहनपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज का होगा निर्माण, जमीन चिन्हित

जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण मोहनपुर अंचल के चिगुरायडीह मौजा अंतर्गत 20 एकड़ भूमि पर होगा। उक्त जमीन को जिला प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है। यह जानकारी डीसी विशाल सागर ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के बच्चों को यहां कॉलेज खुलने के बाद फायदा होगा और अपनी पढ़ाई सुविधानुसार पूरी कर सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कॉलेज भवन में क्लास रुम, प्रयोगशाला, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, कैंटीन सुविधा होगी। शिक्षकों व कर्मचारियों को रहने का आवास, खेल मैदान, पार्किंग और पुस्तकालय समेत सभी सुविधाएं होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Co-operative College: शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार का मंत्री ने दिया आश्वासन, सर्वधर्म सद्भावना समिति ने मंत्री को सौपा मांग पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा हाल ही में शहरी क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स की गणना को सर्किल रेट से जोड़ने के निर्णय के बाद…

Spread the love

Jamshedpur : मानसिक तनाव प्रबंधन संस्थानों के अभाव में शहर में हो रही आपराधिक घटनाएं : सौरभ विष्णु 

जमशेदपुर : शहर में लगातार सामने आ रही पारिवारिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने शहर में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन केंद्र स्थापित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time