West Singhbhum: माघे पर्व पर मांदर की थाप पर जमकर थिरके कांग्रेसी विधायक

जगन्नाथपुर: झारखंड के हो जनजातियों का प्रमुख माघे पर्व जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत जिन्तुगाड़ा गाँव में धूमधाम से मनाया गया. इस विशेष अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु के आवास पर जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के पदाधिकारियों ने भाग लिया और सेबरे के उच्चारण के साथ एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी. इस पर्व ने सभी को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा दी.

विधायक का संदेश और पर्व का महत्व

विधायक सोनाराम सिंकु ने इस पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि माघे पर्व पर सिंहबोंगा (ईश्वर) ने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए मानव जैसे विवेकशील प्राणी की उत्पत्ति की थी. यह पर्व हमें उस उद्देश्य की याद दिलाता है, जिसके लिए जन्मदाता ने मानव जीवन को संसार में भेजा है. इस समय की परिप्रेक्ष्य में यह उद्देश्य और भी प्रासंगिक हो जाता है. उन्होंने कहा कि माघे पर्व प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझाने का एक सशक्त माध्यम है और हमें इन संसाधनों का संरक्षण करने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए.

मांदर की थाप पर थिरकते कांग्रेसी

पारंपरिक व्यंजनों का सेवन करने के बाद, सभी ने शांति और सुखमय जीवन की कामना करते हुए मांदर की थाप पर जमकर थिरकते हुए इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया. इस मौके पर प्रेम और सदभावना का संदेश दिया गया और सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन की कामना की.

कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ के मायाधर बेहरा, रितेश तामसोय, शरण पान, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, सीताराम गोप और अन्य कई कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी समृद्ध बना दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamhsedpur : डिफेंस सर्विसेज में भी महिलाओं को शामिल किया जा रहा जो उनकी क्षमता स्वीकार्यता को दर्शाता है – सीटीओ

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को भारतवर्ष के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीणापाणि स्टेडियम परिसर में भव्य देशभक्ति व खेल कार्यक्रमों…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में थम गई व्यावसायिक गतिविधियां: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बाज़ार बंद सफल

बहरागोड़ा : राजधानी रांची में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की गूंज अब बहरागोड़ा की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time