Chaibasa: 53वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 9 से 11 मार्च तक, जानिए कार्यक्रम की रूप रेखा

चाईबासा: श्री श्याम प्रचार मंडल, चाईबासा द्वारा 53वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 9 मार्च से 11 मार्च तक मनाया जाएगा. इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष अनिल मुरारका के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. महोत्सव की सफलता के लिए कार्यक्रम का संयोजक रमेश खिरवाल (लड्डू) और सह संयोजक रुपेश अग्रवाल बनाए गए हैं. मंडल के सचिव अशोक विजयवर्गी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई उपसमितियाँ गठित की गई हैं.

कार्यक्रम की तैयारियां और समितियाँ

महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित समितियाँ बनाई गई हैं:

  1. चंदा और बाबत – पुरषोत्तम शर्मा, दिलीप अग्रवाल, श्याम गोयनका, संदीप गोयल, गौरी शंकर चिरानिया, धीरज लोधा, अशोक अग्रवाल, शिवचरण अग्रवाल
  2. भजन व्यवस्था – शिव बजाज, संजू गर्ग, अमित जांगिड़
  3. निशान व्यवस्था – धीरज लोधा, संदीप गोयल, बाबूलाल विजयवर्गीय, रामावतार अग्रवाल, श्याम गोयनका, पवन चांडक, अजय बजाज
  4. भंडारा व्यवस्था – पवन चांडक, अशोक नेवटिया, कमल लाठ, श्रवण खोवाला, शिव बजाज, संजू गर्ग, अमित जांगिड़
  5. पूजन व्यवस्था – श्याम गोयनका, धीरज लोधा
  6. छप्पन भोग – धीरज लोधा
  7. प्रशाद पैकिंग – श्रवण खोवाला, अशोक नेवटिया, अमित जांगिड़

कार्यक्रम की विशेषताएँ

9 मार्च को स्थानीय करणी मंदिर में निशान पूजन के बाद, संध्या 3:30 बजे निशान शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. यह शोभायात्रा शहर का भ्रमण करते हुए श्री सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर पहुंचेगी. शोभायात्रा में कोलकाता के भवानी चंग ग्रुप और टाटा नगर के महावीर अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे. साथ ही प्रभु श्री श्याम की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल होगी.

10 मार्च को सुबह 9 बजे श्री गणेश पूजन होगा, इसके बाद संध्या 7 बजे से ग्यारस ज्योत और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. भजन संध्या में कोलकाता के राज-गुरु द्वारा श्याम मंदिर ठाकुर बाड़ी में भजनों की प्रस्तुति होगी.

11 मार्च को फाल्गुन सुदी ग्यारस की ज्योत सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी. इसके बाद, 3 बजे से अखंड ज्योति पाठ का आयोजन टाटानगर के मोनु शर्मा द्वारा किया जाएगा. रात्रि 7:30 बजे आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: माघे पर्व पर मांदर की थाप पर जमकर थिरके कांग्रेसी विधायक

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time