जमशेदपुर: गोलमुरी थाना के बाहर एक विशाल पीपल के पेड़ की डाल अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में दो वाहन दब गए, जिनमें सवार चार लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल भेजा गया. वहां से गंभीर रूप से घायलों को टीएमएच रेफर कर दिया गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: परसुडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत,जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना के बाहर एक विशाल पीपल का पेड़ है. देर शाम अचानक उसकी एक भारी डाल टूटकर गिर गई, जिससे दो वाहन उसकी चपेट में आ गए. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.
There is no ads to display, Please add some



















































