Jamshedpur: परसुडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत,जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक के पास एक नवविवाहिता की तीन मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मायके पक्ष के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. मृतका की पहचान रानी कुमारी (19) के रूप में हुई है, जिसके पति इकबाल राम रेलवे में कार्यरत हैं. घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है, जब रानी अचानक इमारत की छत से नीचे गिर गई. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ेः BREAKING NEWS:बागबेड़ा में घर में घुसकर मारी गोली, खुद चलकर टी एम एच पहुंचा घायल

बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद रानी ने यह कदम उठाया. हालांकि, पुलिस जांच में रानी के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं. रानी और इकबाल, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Spread the love

Related Posts

Potka : आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र

पोटका : हल्दीपोखर के साथ साथ पूरे पोटका प्रखंड में विगत वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं तूफ़ान के चपेट में आने पर लगभग 550 से अधिक मिट्टि के घर क्षतिग्रस्त…

Spread the love

Gua : बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक, बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर हुई चर्चा

गुवा : गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time