Jamshedpur: DC ने किया टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण

जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की और मानव बल की उपस्थिति तथा दैनिक उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय की कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की आवश्यकता है और कार्यों को समय पर निष्पादित किया जाए. साथ ही, सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए.

महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स की जांच और दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान मित्तल ने आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया. उन्होंने कार्यालय के लिपिक से इन संचिकाओं को मंगवाया और पाया कि इनमें कुछ कमियाँ थीं. इस पर उन्होंने इन दस्तावेजों को अद्यतन करने और सरकारी नियमावली के अनुसार संचिकाओं का उचित संधारण करने के निर्देश दिए. इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, व्यय तथा क्रय की गई सामग्रियों का रिकॉर्ड रखने और समय-समय पर वित्त विभाग और सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करने को कहा.

कार्यभार का सही वितरण और सफाई पर जोर

निरीक्षण के दौरान मित्तल ने कार्यालयों में उपलब्ध मानव श्रम बल और स्वीकृत मानव श्रम बल की जानकारी ली. इसके अलावा, कार्यों के बंटवारे का सही तरीका अपनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यालय परिसर की सफाई पर भी ध्यान देने की बात की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यावधि का पूर्ण उपयोग कर कर्मचारियों को कार्य में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Chandil Mining: सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन से कब मिलेगी राहत? लोगों ने दिया अल्टीमेटम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time