Chandil: झारखंड विधानसभा में चांडिल डैम विस्थापितों का मुद्दा गर्माया, क्या मिलेगा मुआवजा?

ईचागढ़: झारखंड विधानसभा में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सदन में बताया कि चांडिल डैम का निर्माण 1985 में हुआ था, लेकिन लगभग 40 वर्ष पूर्व अधिगृहीत 116 गांवों के विस्थापितों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है.

सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना

विधायक महतो ने राज्य सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि इन विस्थापितों को मुआवजा न मिलने के कारण उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं. उनका आरोप था कि सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे विस्थापितों को न्याय मिल सके.

सरकार का पक्ष

सरकार की ओर से विधानसभा में इस मुद्दे पर जवाब दिया गया. सरकार ने बताया कि चांडिल डैम का निर्माण कार्य 1982 में शुरू हुआ था और 1992 में यह पूरा हुआ. इसके बाद, डैम से प्रभावित भूधारियों को अधिगृहीत भूमि का भुगतान किया जा चुका है. साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भूमि का आधिपत्य भी सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: लौह नगरी में पूर्व सैनिकों की एकजुटता, सैनिक सूरज राय के समर्थन में उठी आवाज़

Spread the love

Related Posts

Ramnavami : माटीगोडा दयाल राम मंदिर में हुई राम-सीता की हुई पूजा, हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

जादूगोड़ा : रामनवमी के अवसर पर माटीगोंडा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी श्री दयाल राम नवमी उत्सव की धूम रही। भारी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित…

Spread the love

Potka : सानग्राम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

पोटका : सानग्राम गांव में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time