गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के रपचा पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर में टाटा स्टील के ईडीआइसी इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट विभाग द्वारा, टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में छात्रों को दो श्रेणियों में बांटा गया: कक्षा 1 से 3 और कक्षा 4 से 5. दोनों समूहों को अपने कला कौशल को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन अवसर मिला.
प्रतियोगिता के विषय और विजेता
इस प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस और विश्व जल दिवस के विषय पर किया गया था. कक्षा 1 से 3 के वर्ग में श्रुति मंडल, दिशा मंडल और लक्ष्मी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विजेता बने. वहीं कक्षा 4 और 5 के वर्ग में गुंजन मंडल, निहारिका मंडल और काजल मंडल ने अपनी कला के माध्यम से शीर्ष स्थान हासिल किया.
पुरस्कार वितरण
सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए स्कूल की शिक्षिका रंजीता मंडल ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर ईडीआइसी हेड अरुण कुमार, एडमिन एस्टिंट मैनेजर आशीष कुमार शर्मा, सुबोध कुमार चौधरी, डॉ. सुनिल कुमार शर्मा, और निर्मल कुमार पांडेय समेत अन्य सम्मानित व्यक्ति भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Workers College में उपभोक्ता अधिकारों पर चर्चा, छात्रों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
There is no ads to display, Please add some



















































