गम्हरिया: गम्हरिया में शुक्रवार की शाम हुई अचानक ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बुरूडीह पंचायत के सालमपाथर गांव में प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किसान सोखेन हेंब्रम को भारी नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने करीब चार एकड़ भूमि पर लौकी, खीरा, टमाटर, तरबूज जैसी फसलें उगाई थी, जो अब पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DC ने लगाया जनता दरबार, निपटाए 70 से अधिक मामले
किसान को हुआ लाखों का नुकसान
सोखेन हेंब्रम ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया. एक ही झटके में फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. इस घटना से वह गहरे चिंतित हैं, क्योंकि उन्होंने इन फसलों को तैयार करने में बहुत मेहनत और समय लगाया था.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: लंबित वादों के शीघ्र निपटारे के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
किसानों की समस्या और चिंता
इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं किसानों के लिए हमेशा संकट का कारण बनती हैं. श्री हेंब्रम का कहना है कि उन्होंने पूरी मेहनत से खेती की थी, लेकिन इस एक घटना ने उनकी मेहनत को नष्ट कर दिया. ऐसे में भविष्य को लेकर किसानों में असुरक्षा और चिंता का माहौल है.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा की श्रद्धांजलि सभा, जुटे कई दिग्गज
There is no ads to display, Please add some



















































