चांडिल: चांडिल अनुमंडल स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामाजिक कार्यकर्ता बनमाली हांसदा ने बताया कि बाबु राम सोरेन और उनकी टीम ने पिछले 10-15 वर्षों से समाज, राज्य और देश के हित में कई पहल की हैं. उन्होंने जनहित में कई मुद्दों पर कार्य किया और सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई अवैध कारोबारों के खिलाफ आवाज उठाई.
दलमा में अवैध खनन और कारोबार का खुलासा
बाबु राम सोरेन ने दलमा इको सेंसिटिव जोन में हो रहे अवैध पत्थर खनन, क्रेशर संचालन, बालू स्टॉक और देशी शराब के अवैध कारोबार का मुद्दा उठाया था. उन्होंने इस मामले को लेकर सरकार से पत्राचार किया था ताकि इन अवैध गतिविधियों को रोका जा सके और राज्य को राजस्व में वृद्धि हो सके.
इस मुद्दे को लेकर माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा इलाके में छापेमारी की गई, जिसके बाद यह खबर सामने आई कि दलमा इको सेंसिटिव क्षेत्रों में सक्रिय माफियाओं ने बाबु राम सोरेन और उनकी टीम को धमकी दी है. इन धमकियों के चलते टीम को जान-माल का खतरा उत्पन्न हो गया है.
युवाओं ने किया समर्थन
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युवा समाजसेवी बबलू सोरेन, सुदन टुडू, सुनिल मारडी और लाल मोहन हांसदा समेत कई अन्य समाजसेवी भी उपस्थित थे, जिन्होंने बाबु राम सोरेन और उनकी टीम के संघर्ष को समर्थन दिया और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को महत्वपूर्ण बताया.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: न्यू कैम्प में बिजली आपूर्ति हुई बहाल, 50 परिवारों को मिली राहत
There is no ads to display, Please add some



















































