Kamakhya Express Derailed: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव कार्य जारी

ओडिशा : ओडिशा के कटक जिले में रविवार सुबह बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे निर्गुंडी के पास मंगलुरी में सुबह 11:54 बजे पटरी से उतर गए।

राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना

हालांकि, अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और दमकल सेवाओं को सूचित कर दिया है। एक राहत ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया है। इस घटना के बाद 8455885999 और 8991124238 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : चैत्र नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

    परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

    Spread the love

    Jamshedpur : 15 अगस्त को गोपाल मैदान में उपायुक्त फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, डीसी-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा। समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time