Jamshedpur : मानगो श्यामनगर में पेयजल समस्या, दो महीने से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं

 

जमशेदपुर :  शहर का तापमान बढ़ते ही पानी की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप लेते जा रही है. मानगो स्वर्णरेखा नदी के तट पर बसा श्यामनगर के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. पानी की समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत दो महीने से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हुई है.

स्वर्णरेखा नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर

लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया की स्वर्णरेखा नदी का गंदा पानी ही अब लोगों की जीवन रेखा बन गई है.  पूरा मोहल्ला नदी के पानी का उपयोग पीने के साथ-साथ घरेलू कामकाज के लिए करते हैं . पूरा मोहल्ला नदी पर ही निर्भर हो गया है. आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो पानी खरीद नहीं पा रहे हैं वह नदी के पानी का उपयोग पीने और खाना बनाने में कर रहे हैं .  नदी का गंदा पानी सेवन करने से मोहल्ले के कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है . लेकिन सरकार और विभाग पूरी तरह मौन बैठा हुआ है . महिलाएं बच्चों को स्नान करने के लिए नदी पर लेकर जाती है.

लोग उग्र आंदोलन करेंगे

स्थानीय लोगों का कहना है की सैकड़ो पत्राचार विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के कार्यालय में किया गया लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता.  मौके में पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है . मानगो को सरकार ने नगर निगम क्षेत्र का दर्ज दिया है लेकिन यहां की स्थिति किसी सुदूर गांव देहात क्षेत्र से भी अधिक बत्तर हो गई है .  पानी की समस्या केवल राजनेताओं के लिए एक आंदोलन और अखबार में उपस्थित रहने का एक माध्यम बन गया है . लेकिन लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल रहा है.  विकास सिंह ने कहा की विभाग द्वारा मामले का संज्ञान अगर जल्द नहीं लिया गया लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे.

उपायुक्त से मामले का संज्ञान लेने की मांग

अगर नदी का गंदा पानी पीकर कोई व्यक्ति की तबीयत खराब होकर कोई बड़ी घटना घट जाती है तो उसके सीधे आरोपी जिले के उपायुक्त होंगे.  विकास सिंह ने जिले के उपायुक्त से मामले को संज्ञान लेने की बात करते हुए कहा कि पीने के लिए अगर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग नदी के पानी का उपयोग करते हैं तो यह सीधे-सीधे राज्य और केंद्र सरकार के लिए एक काला दाग है.  मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, रिंकी देवी, समिति प्रजापति , प्रमोदी गोराई, कल्पना देवी, शकुन्तला देवी, रंजू देवी, रीना देवी, सपना देवी, हितों देवी, ऊषा देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, कुसुम देवी, सुमन देवी, रेनू देवी , बेचनी देवी, मंजू देवी, अंजू देवी, सुचित्रा देवी , पूजा देवी, रूबी देवी, रेशमा देवी, मानती देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में जवारा पूजा पंडाल का उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time