Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल की नई कार्यकारी समिति का गठन

जमशेदपुर : युवा राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में जमशेदपुर के बारीडीह स्थित होटल “सेलिब्रेशन इन” में युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला समिति का विस्तारित कारण हेतु होटल के सभा कक्ष में समारोह पूर्वक बैठक एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल (झारखंड) के अध्यक्ष रंजन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव आरजेडी कमल देव सिंह , उपाध्यक्ष मंजू शाह , वरिष्ठ नेत्री राजद शारदा देवी, प्रदेश सचिव डी एन सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष लालू यादव, अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम राजद सुभाष यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललन यादव पूर्व जिला अध्यक्ष जोगेंद्र यादव, प्रवक्ता कृष्ण यादव, अधिवक्ता अर्जुन यादव, अध्यक्ष सरायकेला खरसावां राजद उदित यादव,अश्विनी सिंह, सूरज कुमार, वीरेंद्र बंधु एवं अन्य वरीय नेताओं की मौजूदगी बनी रही।

नई कार्यकारी समिति की घोषणा की गई

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वागत संबोधन जिला अध्यक्ष युवा राजद कमलेश यादव के द्वारा हुआ। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एवं वर्तमान प्रांतीय एवं जिला के पदाधिकारी एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र और माला माला पहनकर युवा राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मंच संचालक द्वारा सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल के नई कार्यकारी समिति की घोषणा की गई जिसे सभा कक्ष में बैठे सभी वरीय एवं वर्तमान जिला राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने हर्ष ध्वनि से समर्थन दिया।

 

 पूर्वी सिंहभूम राष्ट्रीय युवा जनता दल की नई कार्यकारिणी

1. अध्यक्ष : कमलेश कुमार यादव
2. जिला उपाध्यक्ष : रोहित सिंह, दिनेश पासवान, रितेश तिवारी , अमरजीत यादव, रंजन कुमार।
3. जिला महासचिव : मनोज शर्मा, संतोष कुमार।
4. जिला मीडिया प्रभारी : संतोष प्रसाद और मुन्ना यादव।
5. जिला प्रवक्ता : कृष्ण यादव और ओम प्रकाश यादव।
6. जिला सचिव : अनिरुद्ध पात्रा, संदीप गोराई, गोविंद कुमार, पिंटू घोष , पंकज कुमार, कमलेश यादव , हसनैन मलिक, छोटू दास , सतेंद्र कुमार , दीपक कुमार।
7. अंचल अध्यक्ष : गोविंदपुर – अंकित कुमार, बर्मा माइंस – धर्मेंद्र प्रसाद, परशुडीह – मनोज शर्मा, सारजामदा- अखिलेश कुमार चंद्रवंशी, टेल्को – सरोज कुमार, सिद्ध गोंडा -आलोक यादव, मानगो -शिव कुमार, गोलमुरी – राकेश सिंह, सोनाली – पिंटू यादव।

जनता की समस्याओं को दूर करने में कामयाब होंगे

नई कार्यकारिणी समिति के घोषणा के उपरांत मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष कमलेश यादव के कुशल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम एवं नई समिति के प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद किया आने वाले दिनों में निश्चय ही पूर्वी सिंहभूम जिला की नई कमेटी पूरे दमखम के साथ राष्ट्रीय जनता दल के सिद्धांतों को जिला में जन-जन तक पहुंचाने एवं जनता की समस्याओं को दूर करने में कामयाब होंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने नई समिति को अपनी शुभकामना देते हुए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय युवा जनता दल की ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा

कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा ने किया और संजय यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला राष्ट्रीय युवा जनता दल , राष्ट्रीय जनता दल , राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय जनता दल के श्रमिक प्रकोष्ठ , सरायकेला खरसावां जिला राष्ट्रीय जनता दल (के सभी प्रकोष्ठों ) राष्ट्रीय जनता दल के विधिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : चैत्र नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई

Spread the love

Related Posts

Bahragora : AI कैमरे से होगी हाथियों की निगरानी, हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया वन क्षेत्र, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और चांडिल में लगाए जाएंगे 26 कैमरे

भाजपा नेता चुनु माहाली ने लुगाहारा और मानुषमुड़िया के संवेदनशील गांवों में भी तकनीक के विस्तार की उठाई मांग बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम सहित झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में…

Spread the love

Bahragora : बकरीद पर बहरागोड़ा, मटिहाना और चिंगडा में दिखा कौमी एकता का रंग, नमाज के बाद मांगी देश की खुशहाली की दुआएं

बहरागोड़ा : अकीदत और आपसी सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को बहरागोड़ा सहित मटिहाना और चिंगडा इलाकों में बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time