Gua : चैत नवरात्रि पर वन देवी मंदिर में कलश स्थापना की गई

 

गुवा : मनोहरपुर में मां दुर्गा वन देवी मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर कलश स्थापना की. आज मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई.  कलश स्थापना से पूर्व महिलाओं ने कारो नदी से कलश में जल भरकर माथे पर उठाकर 4 किलोमीटर पैदल चलकर मां वनदेवी मंदिर पहुंची.  जहां महिलाओं ने कलश स्थापना की.  साथ ही मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. नवरात्रि के नौवें दिन नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया जाएगा. उसके बाद महा प्रसाद का वितरण होगा. इस मौके पर मां दुर्गा वन देवी मंदिर कमेटी की ओर से साधु चरण सिद्दु,गंगा सिद्दु, झरनी दास,रेणु सिंह, सुदेश लोहार,प्रधान बोयपाई,अजय बोदरा, बिमला बोदरा,सीता देवी,रमेश यादव,सोमाबारी हेस्सा सहित अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela : चैत्र नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी

    गुवा : गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।…

    Spread the love

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time